गुरुवार, 14 सितंबर 2023

आकाशीय बिजली से मरने वाले आश्रीतो को दिया गया चेक

मिर्जापुर | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया। नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रिंकी कोल, एमएलसी श्याम नरायन सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, अद एस जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद व जिलाधिकारी प्रियंका रंजन ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृतकों के परिजनों चुनार तहसील के मृतक साबू लाल की पत्नी तेतरा देवी, कल्लू देवी पत्नी स्व. सुशील कुमार दोनों ग्राम धोबही जमालपुर, सदर तहसील के रामापुर निवासी बिजली पत्नी स्व. दुक्खू प्रसाद को क्रमश: 4-4 लाख जबकि 31 मई को घर वापस जाते समय दुर्घटना में मृत होमगार्ड स्व. अक्षवर नाथ की पत्नी को 30 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search