चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार की शाम लगभग छह बजे खेत में 75 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला। गांव के लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कि शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
सीओ चुनार उमाशंकर सिंह ने बताया कि खेत में अज्ञात वृद्ध के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी हाउस में रखा गया है। मृतक के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध 2-3 दिन से गांव में इधर उधर धूम रहा था। शव को मोर्चरी हाउस में रखा गया है।
एक टिप्पणी भेजें