बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

चुनार पक्का पुल से युवती ने लगाई गंगा में छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

चुनार,मिर्जापुर।बालूघाट पक्का पुल से बुधवार को शाम युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। मछली पकड़ रहे मछुआरे गंगा साहनी पुत्र दीनानाथ साहनी, धर्मेंद्र साहनी पुत्र राम बचन, सूबेदार साहनी पुत्र राम मूरत, लख्खन साहनी पुत्र पन्ना निवासी मोहल्ला बालू घाट बेलबीर ने मछली सहित जाल छोड़कर गंगा डूब रही युवती को पकड़ कर बाहर निकाला।
मछुआरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार भेजा। जहां युवती का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वाराणसी के शिवपुरी निवासी सुरेश कि पुत्री मानसी दोपहर 12:30 पर घर से निकली थी। शाम में चुनार पक्का पुल पहुंची युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। वहां नाव पर मौजूद मछली पकड़ रहे मछुआरों ने युवती को तत्काल बाहर निकाल लिया। युवती गंगा में क्यों कूदी इसकी जानकारी नही हो सकी है। सूचना परिजनों को दे दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search