चुनार,मिर्जापुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने बेटी के ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।35 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी अलगू पाल, निवासी बहेरी थाना कोतवाली चुनार की किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। उसका का मायका वाराणसी जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के भर्थरा में है। लक्ष्मी की मौत कि सूचना पर पिता छेदी पाल परिजनों के साथ मौक़े पर पहुंचे। चुनार कोतवाली में लिखित तहरीर देकर ससुराल वालों पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार की सुबह ही हमारी पुत्री लक्ष्मी देवी फोन करके बताई की 2 दिन से पति, ससुर व देवर आदि मारपीट रहे हैं। जीआरपी द्वारा मेमो मिलने पर पहुंची चुनार पुलिस ने विवाहिता के शव को लेकर विधिक कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन से कट कर विवाहिता की मौत हुई है। विधिक कार्यवाई कि जा रही हैं। मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
Categories
- अधिवक्ता 2
- एसडीएम चुनार 1
- किसान 1
- गंगा पुल्ल 1
- चुनार 61
- चुनार गंगा घाट स्नान 1
- चुनार चुनाव न्यूज़। 2
- चुनार न्यूज 15
- चुनार न्यूज़ 7
- चुनार न्यूज । 2
- चुनार न्यूज़ । 1
- चुनार न्यूज। 1
- चुनार न्यूज़। 5
- चुनार भरत मिलाप मंच 1
- तहसील 1
- देव दीपावली 1
- न्यूज़ 6
- पुरुषोत्तमपुर 1
- बालू घाट 3
- मिर्जापुर 1
- रेलवे स्टेशन 3
- विसर्जन 1
- सझौली 1
- anupriya 1
- Chhath 1
- chunar 14
- chunar club 1
- chunar nagarpalika 1
- corona 4
- CPL 1
- cricket 2
- farmer 1
- jamui 1
- kailhat 1
- latest 9
- meeting chunar 1
- News 16
- park 1
- Places 2
- poison 1
- police 2
- poltics 1
- railway 2
- sucide 1
- tourist 6
एक टिप्पणी भेजें