मंगलवार, 23 अप्रैल 2024

चुनार पक्का पुल से दो युवती ने गंगा नदी में लगाई छलांग, नाविको एवं गोताखोरों के माध्यम से निकाला गया शव


चुनार, मिर्जापुर। गंगा नदी पर बने पक्का पुल से मंगलवार की दोपहर दो किशोरियों ने गंगा नदी में छलांग लगा दिया। पुल से जा रहे प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने दूरभाष के माध्यम से पुलिस को भी सूचित किया।मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के राजातालाब थाना क्षेत्र के शाहंशाहपुर बेलवा गांव निवासी जानकी एवं गरिमा जिनकी उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है। दोनों सुबह स्कूल के लिए निकली एवं एवं मालवीय इंटर कालेज शाहंशाहपुर न पहुंच कर चुनार आ गई। दोनों छात्राओं की सायकिल गंगा नदी पुल पर बरामद हुआ। दोनों छात्राओं के गंगा नदी में छलांग लगाने के बाद समाचार लिखे जाने तक स्थानीय बबई साहनी के साथ में पांच नाविक एवं गोताखोरों के माध्यम से उन्हें खोजने का कार्य शुरू कराया गया।शाम सवा छः बजे गोताखोरों ने शव निकालने में सफलता प्राप्त किया।शव बरामद हो जाने के बाद पुलिस विधिक कार्रवाई में लग गयी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search